कैलारस अस्पताल पर पदस्थ डॉ बलवीर सिंह धाकड़ के साथ बदत्तमीजी और जबरदस्ती की विरोध में आज दिनांक 12 नवंबर को कैलारस अस्पताल पर डॉक्टरो ने सुबह 11:00 से लेकर शाम 5:00 बजे तक काली पट्टी बांधकर काम किया और विरोध प्रदर्शन भी किया। बीएमओ डॉ SR मिश्रा ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन इसलिए किया है ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति ना हो। दोषियों को सख़्त सजा मिले।