बिजनौर: बिजनौर में मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं और महिलाओं को किया जागरूक
Bijnor, Bijnor | Jun 3, 2026 बिजनौर में आज बुधवार को दोपहर करीब 2:00 बजे एंटी रोमियो टीम में मिशन शक्ति अभियान को लेकर विभिन्न स्थानों पर महिलाओं छात्राओ को जागरूक किया है। इस दौरान तमाम छात्राओ को और महिलाओं को घरेलू हिंसा बाल विवाह और सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक किया है। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके स्वावलंबन को लेकर भी जागरूक किया गया है।