सहारनपुर: जनकपुरी पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण के आरोपी अजय को जनकपुरी क्षेत्र से किया गिरफ्तार
थाना जनकपुरी पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण के गंभीर अभियोग में वांछित आरोपी अजय को उसके निवास से मंगलवार दोपहर 3:00 बजे गिरफ्तार कर लिया। वादी श्याम सिंह निवासी कृष्णाधाम कॉलोनी चकहरेटी ने शिकायत की थी कि आरोपी अजय सहित अन्य ने पैसे के लेन-देन को लेकर वादी, उनके पुत्र आर्यन को समाज में बदनाम करने, काम न करने की धमकियां दीं।