ऊंचाहार: अलीगंज मोहल्ले में चोरी के आरोप में एक युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया
ऊँचाहार कस्बे के अलीगंज मोहल्ले में घर के भीतर चोरी करने के आरोप में एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।मोहल्ला के रहने वाले अरुण शर्मा के मकान में बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर अनुराग गुप्ता किराये पर रहते है।गुरुवार को वो ससुर की तेरहवीं में कानपुर गए थे।देर रात युवक ताला तोड़कर घर में घुस गया ,इसी दौरान पड़ोस के लोगों ने उसे पकड़ लिया है।