बयाना: गांव कारबारी में पुरानी रंजिश के चलते युवक को गोली मारी, किराने की दुकान पर कहासुनी के बाद हुई फायरिंग
बयाना सदर थाना क्षेत्र के गांव कारबारी में मंगलवार दोपहर पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। गोली कंधे के नीचे लगी है। गोली के आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हुए। उन्होंने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद भरतपुर के जिला आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया।