नानपारा: कल्पीपारा चौराहे के पास नीलगाय से टकराने से बाइक सवार घायल, इलाज जारी
मटेरा थाना क्षेत्र के कल्पीपारा चौराहे पर अचानक नीलगाय के सामने से आ जाने से अपाचे बाइक सवार दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गया दिलशाद श्रावस्ती जिले के रानीपुर का रहने वाला है वह गिरन्ट से नानपारा की तरफ जा रहा था मौके पर मौजूद लोगों की मदद से तत्काल एंबुलेंस अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर घायल का इलाज जारी है स्थिति सामान बताई गई है।