पीलीभीत: कढ़ैय्या, पुन्नापुर सहित कई गांवों में विधायक ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
पीलीभीत के कढ़ैय्या, पुन्नापुर,जितौरिया,सिमरिया में भाजपा विधायक बाबू राम पासवान ने विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं और अभावों को सुना। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी हर समस्या का समाधान शासन-प्रशासन के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। इसी दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों को फोन किया।