ऊना: युवा उत्सव में ऊना कॉलेज ने प्रदेशस्तर पर दिखाया दम, अनमोल शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के युवा उत्सव में राजकीय उत्कृष्ट स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। अनमोल शर्मा ने हिंदी भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाया, वहीं अंग्रेजी भाषण में ख्याति शर्मा ने भी कमाल दिखाया।