मंझनपुर: चोरी करने वाले की तस्वीर पुलिस को दी गई, पुलिस ने पीड़ित से कहा- तुम चोर पकड़ो, फिर हमें बुलाओ
गोविंदपुर गोरियों गांव का रहने वाला युवक रामचंद्र शनिवार को शिकायती पत्र देने मंझनपुर एसपी कार्यालय पहुंचा था।उसने बताया कि 24 मई को उसके घर से चोरी हुई थी।सीसीटीवी में चोर की तस्वीर आई तो पुलिस को दी गई।सिराथू चौकी की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया।अब पूछने पर सिराथू पुलिस कहती है कि तुम चोर को पकड़ो और फिर हमको बताओ।पीड़ित ने मामले मदद की गुहार लगाई है।