चंदौसी: चंदौसी के फुवारा चौक पर बजरंग दल और हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने फूका पुतला, चंदौसी कोतवाली में दी लिखित शिकायत
चन्दौसी के फुवारा चौक पर बुधवार शाम 5:00 की करीब कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के विवादित बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर जोरदार नारेबाजी की और खड़गे का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि असम में एक सभा के दौरान दिए गए बयान से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।