धमतरी: जिले के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी, बचे हुए स्कूलों में इस दिन पहुँचेंगी पुस्तकें
नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 के सफल संचालन के लिए जिले में शासकीय विद्यालयों तक पाठ्यपुस्तकों के वितरण का कार्य तेज गति से जारी है। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के समन्वित प्रयासों से अब तक जिले के अधिकांश संकुल केंद्रों में पाठ्यपुस्तकें पहुंचाई जा चुकी हैं तथा शेष सभी संकुलों में भी 30 जून तक पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी जाएगी।