बलौदा: खिसोरा गांव में खड़ी कार में तोड़फोड़, सामान चोरी; अज्ञात लोगों के खिलाफ बलौदा थाना में मामला दर्ज
जांजगीर चांपा के बलौदा थाना क्षेत्र के खिसोरा गांव में खड़ी कार में तोड़ फोड़ कर कार के अन्य सामान की चोरी का मामला सामने आया है. पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ BNS की धारा 303(2), 324(4) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, ओमप्रकाश रात्रे ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह कोरबा से खिसोरा गांव जा रहा था।