सिंगरौली: 14 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस संपन्न, निर्वाचन कार्य में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
निर्वाचन को समावेशी, सुलभ और सहभागी बनाने तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के युवकों मतदाता पहचान पत्र और मतदाता सूची को शुद्धतम करने के उद्देश्य से अंग्रणी महाविद्यालय बैढ़न के सभागार में आयोजित 14 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस का कलेक्टर अरूण परमार एवं पुलिस अधीक्षक मोहम्मद यूसुफ कुरैशी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। जिले के सभी मतदान केन्द्रों तथा तहसील मुख्यालयों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजित कर मतदाताओं को शपथ दिलाई गयी तथा नये पंजीकृत मतदाताओं को एपिक कार्ड वितरित किये गये।