सिंगरौली: एनटीपीसी विंध्याचल सीएसआर द्वारा ग्राम-चाँचर मे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन
एनटीपीसी-विंध्याचल परियोजना के नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत ग्राम - चाँचर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन सीएसआर अनुभाग द्वारा एनटीपीसी- विंध्याचल अस्पताल के अनुभवी चिकित्सकों के सहयोग से स्थानीय ग्रामीणजनों हेतु किया गया ।उक्त चिकित्सा शिविर में ग्रामिणवासियों ने बढ़चढ कर हिस्सा लिया। शिविर में कुल 392 मरीजों (224 महिलाएं, 168 पुरुष एवं 15 बच्चों) की स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवाईयो का वितरण किया गया ।