सिंगरौली: वार्ड क्रमांक 41 में 51 लाख की लागत से निर्मित होने वाले नाली निर्माण कार्य का सिगरौली विधायक एवं महापौर ने किया भूमिपूजन
नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक में विष्णु जैसवाल के घर से लल्लू खान के घर तक नाली निर्माण कार्य लागत 51 लाख का सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, नगर पालिक निगम सिंगरौली की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल के मुख्य अतिथि एवं नगर पलिक निगम सिंगरौली के अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय के विशिष्ट अतिथि एवं वार्ड पार्षद गौरी अर्जुन गुप्ता के अध्यक्षता में विधिवत पूजा अर्चना कर कार्य को मूर्त रूप दिया गया