सिंगरौली: सत्र न्यायालय ने दो लुटेरों को 7 वर्ष की सुनाई कठोर, बैढ़न थाना क्षेत्र के धतूरा ग्राम निवासी फरियादी को चाकू दिखाकर की थी लूट
कोतवाली थाना क्षेत्र में सरेराह फरियादी को ₹8600 की लूट के चर्चित मामले में सत्र न्यायालय द्वारा विभिन्न साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को दोषी करार दिया है सत्र न्यायाधीश आर एन चंद्र के न्यायालय ने अभियुक्तों कमलेश साकेत और किशन साकेत निवासी धतूरा को भादवि की धारा 394 के अंतर्गत 7 वर्ष के सश्रम कारावास सहित प्रत्येक को ₹5000 अर्थ दंड की सजा का डंडा देश पारित किया है।