सिंगरौली: बैढन शहर में अतिक्रमण को लेकर हरकत में प्रशासन, सड़क से हटाया गया अतिक्रमण, अतिक्रमण कारियों में मचा हड़कंप
सिंगरौली जिले के जिला मुख्यालय में अतिक्रमण हटाने की कवायद शुरू हो गई है। 25 जनवरी गुरुवार को सिंगरौली उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में नगर पालिक निगम सिंगरौली के जिम्मेदार और पुलिस विभाग ने मिलकर अतिक्रमण हटाने की दिशा में जिला मुख्यालय पर अतिक्रमण विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया गया।