अधौरा: अधौरा के करर और करकटगढ़ जलप्रपात पर वन विभाग द्वारा लगाया गया वायरलेस टावर
Adhaura, Kaimur | Jan 12, 2025 अधौरा के करर और करकटगढ़ जलप्रपात पर वन विभाग के द्वारा वायरलेस टावर लगाया गया है। आज रविवार को 3:30 बजे डीएफओ चंचल प्रकाशम ने जानकारी देते हुए बताया कि वायरलेस टावर लगाने से वन क्षेत्र में वायरलेस संचार की सुविधा सुदृढ़ होगी। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि पिछले साल करकटगढ़ जलप्रपात पर कुछ युवा फस गए थे उस समय संचार की कमी महसूस की गई थी।