मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित वार्ड संख्या दो में बुधवार को पशुपालन विभाग की ओर से निःशुल्क पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन वार्ड दो की पार्षद विशनी देवी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने पशुपालकों से विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।शिविर में कुल 25 बांझ गायों की जांच की गई।