बिसौली: बिसौली कोतवाली में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर, पुलिसकर्मियों की बीपी और शुगर की हुई जांच
Bisauli, Budaun | May 29, 2026 बिसौली में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जिला एनसीडी टीम बदायूं द्वारा कोतवाली बिसौली में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। यह अभियान 17 मई 2026 से 16 जून 2026 तक एक माह तक चलाया जा रहा है। शिविर में कोतवाली में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के ब्लड प्रेशर, शुगर तथा कैंसर संबंधी जांच और स्क्रीनिंग की गई।