जसवंतनगर: ग्राम नागरी में भाभी ने देवर पर लगाया मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस
ग्राम नगरी निवासी भाभी सोनम ने अपने देवर आशिफ पर आरोप लगाया है कि देवर ने भाभी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर गाली-गलौज की। विरोध करने पर देवर ने मारपीट कर दी, जिससे महिला को चोटें आईं।देवर ने धमकी दी कि अगर वह घर से बाहर निकली तो उसे जान से मार देगा। घटना के बाद महिला ने थाना जसवंतनगर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।पुलिस केस दर्ज किया है।