माखन नगर विधायक सोमवार को नर्मदापुरम स्थित वरदान मैरिज गार्डन पहुंचे, जहां उन्होंने बिकोर निवासी लखन सिंह के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपति को शुभकामनाएं दीं। विवाह कार्यक्रम में विधायक ने वर-वधू को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद दिया और परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।