नगड़ी: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर हुआ अभ्यास
Nagri, Ranchi | Jun 20, 2026 सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार सुबह करीब दस बजे योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर अभ्यास हुआ। इस मौके पर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। बता दें कि 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से यह अभ्यास कराया गया।