गुना नगर: किशनगढ़ में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, मारपीट में गर्भवती महिला के पेट में जुड़वा बच्चों की मौत, क्रॉस केस दर्ज
गुना कैंट थाना के किशनगढ़ में मामूली बात पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। 3 जुलाई को डीएसपी आनंद राय ने बताया, 2 जुलाई शाम को पुराने विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट में एक गर्भवती महिला के पेट में जुड़वा बच्चों की मौत हो गई जिला अस्पताल में अबॉर्शन हुआ। करीब आधा दर्जन लोग घायल है। दोनों पर क्रॉस केस दर्ज कर मामले की जांच जारी है।