मोतिहारी: मोतिहारी में एकलव्य आवासीय साइक्लिंग सेलेक्शन ट्रायल का हुआ आयोजन
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला खेल प्रशासन एवं पूर्वी चम्पारण जिला साइक्लिंग संघ के देखरेख में एकलव्य आवासीय साइक्लिंग सेलेक्शन ट्रायल का आयोजन शुक्रवार को किया गया. स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में आयोजित सेलेक्शन ट्रायल का उद्घाटन साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के सचिव डॉक्टर कौशल किशोर सिंह,साइक्लिंग संघ के सचिव डॉक्टर अतुल कुमार ने किया।