पटेढ़ी बेलसर: भाजपा कार्यकर्ताओं की वैशाली विधानसभा स्तरीय बैठक अफजलपुर में ।
लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा पूरी तरह से अलर्ट मोड़ में आ गई है। लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में लोकसभा चुनाव की तैयारी 400 पार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार के गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले चुके लाभार्थियों को साधने के लिए पूरा ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। बुधवार को अफजलपुर में विधानसभा स्तरीय बैठक की गई।