होशंगाबाद नगर: एसपी कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम हुआ आयोजित एसपी ने 20 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
एसपी कार्यालय नर्मदापुरम में मंगलवार को साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें चोरी, वित्तीय धोखाधड़ी, मारपीट एवं महिला संबंधी मामलों की शिकायतें प्रमुख रहीं।