प्रतापगढ़: बावड़ी खेड़ा में बाइक और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार की मौके पर मौत, पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया
जिले के धमोत्तर थाना क्षेत्र में प्रतापगढ़-निंबाहेड़ा मार्ग पर बावड़ी खेड़ा में रविवार रात करीब 9 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार बावड़ी खेड़ा के समीप एक बाइक और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ट्रेलर के नीचे बाइक सहित आग