फारबिसगंज: खमकोल पटौड़ी गांव में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट, पति-पत्नी हुए घायल
मझुवा पंचायत के खमकोल पटौड़ी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया, जहां चिकित्सक की देखरेख में इलाज जारी है।