फारबिसगंज: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जोगबनी नगर इकाई का पुनर्गठन कार्यक्रम का किया गया आयोजन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जोगबनी नगर इकाई का पुनर्गठन कार्यक्रम का आयोजन परिषद कार्यालय में किया गया । इस नगर इकाई का पुनर्गठन की अध्यक्षता जिला सह संयोजक गोपाल साह ने की। संचालन जिला सोसल मीडिया संयोजक संचालन अभिनव प्रकाश ने किया। बैठक में विचार विमर्श करने के पश्चात सर्वसम्मति से सभी कार्यकर्ताओं को नए दायित्व हेतु घोषणा की गई ।