कलान: गांव चौरा के निकट स्टेट हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर, एक ग्रामीण हुआ घायल
शाहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव चौड़ा स्टेट हाईवे पर दो बाईकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।जिससे थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव काटेली निवासी अजय पाल सिंह घायल हो गए अजय पाल सिंह अपने गांव से मौसेरे भाई की मृत्यु पर अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए ढाई घाट जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया.