पाकरटांड: पाकरटांड के काटासारू के पास मोटरसाइकिल से गिरकर युवक की हुई मौत जांच में जुटी पुलिस
पाकरटांड के काटासारू के पास शनिवार के शाम 5:00 बजे मोटरसाइकिल दुर्घटना में गिरने से गोंदली पानी गांव निवासी रमेश किसान की मौत हो गई। बताया गया कि वह किसी काम से निकला था और अचानक गिरने की वजह से काफी देर तक मदद नहीं मिली और खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई ।इधर पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।