बहराइच: चांदपुर में मामूली विवाद को लेकर जमकर हुई मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
जिले के कोतवाली नगर इलाके के चांदपुर इलाके में मामूली विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में तीन लोग चोटिल हुए। वहीं पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है। पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया कि मामूली विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। जिसमें तीन लोग चोटिल हुए हैं।