मैहर: अवैध लकड़ी से भरा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
मैहर। मैहर वन विभाग ने अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करही की लकड़ी से लदे एक पावर टेक ट्रैक्टर को जब्त किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने सरना पैलेस के पास स्थित गुरुनानक टाल पर पहुंचकर ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया और वन विभाग के द्वारा मामले की जांच की जा रही हैं।