जौनपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के शाही पुल से शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे एक 17 वर्षीय किशोरी ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से किशोरी की तलाश शुरू कराई।