झांसी: बबीना पुलिस ने चोर को पकड़ा, चोरी का इलेक्ट्रॉनिक सामान किया बरामद
Jhansi, Jhansi | Jun 4, 2026 बबीना पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर, चोरी का इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद आपको बतादे झांसी के बबीना थाना क्षेत्र में पुलिस को चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से चोरी किए गए कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस अब मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।