पन्ना: थाने से पुलिस की कार उड़ा ले गया शराबी, हाट बाजार में मचाया तांडव; करीब 200 मीटर तक घसीटी बाइक, कई आधा दर्जन घायल।
Panna, Panna | Jul 22, 2026 मध्यप्रदेश के पन्ना में पुलिस की बड़ी लापरवाही से सनसनी फैल गई। रैपुरा थाने से चाबी लगी पुलिस कार चुराकर शराबी युवक सुखेंद्र बुंदेला फरार हो गया। आरोपी ने साप्ताहिक हाट बाजार में बेकाबू रफ्तार से गाड़ी दौड़ाते हुए कई लोगों को रौंद दिया। कटनी तिराहे पर बाइक को 200 मीटर घसीटने का वीडियो वायरल हुआ है। हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर घायल हैं।