ग्वालियर में घने जंगल में चोरी की बाइक बेचने की फिराक में बैठे शातिर वाहन चोर को पुलिस ने धर दबोचा, जहां गुरुवार सुबह 11 बजे मुखबिर की सूचना पर रामनगर पहाड़ी पहुंची पुलिस ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया और उसके पास से चार चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं।