अररिया: जिले में बड़े पैमाने पर कर्मियों का स्थानांतरण, जिलाधिकारी की मौजूदगी में रेंडमाइजेशन से हुई पारदर्शी प्रक्रिया
Araria, Araria | Jun 26, 2026 जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की उपस्थिति में एनआईसी के रेंडमाइजेशन सॉफ्टवेयर के माध्यम से समाहरणालय एवं विभिन्न विभागों में पदस्थापित कर्मियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न की गई। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई ताकि स्थानांतरण प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।