सगड़ी: देवारा खास राजा निवासी व्यक्ति ने मारपीट में वांछित आरोपियों पर धमकी देने का लगाया आरोप, पुलिस प्रशासन से की गुहार
Sagri, Azamgarh | Jun 17, 2026 आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत देवारा खास राजा गांव निवासी कमलेश यादव पुत्र स्वर्गीय बंसराज यादव ने मारपीट के मामले में वांछित आरोपियों पर धमकी देने का आरोप लगाया है । बताया कि बीते दिनों कुछ लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में स्थानीय थाने पर उसके द्वारा आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया । अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई।