ग्राम मर्दाना स्थित राजा मोरध्वज गौशाला एवं डाल्याखेड़ी की श्री श्यामा गौशाला के पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।इस उपलब्धि पर दोनों गौशालाओं की समितियों के पदाधिकारियों एवं गौ सेवकों ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे ग्राम डूडगांव स्थित विधायक सचिन बिरला के निवास पर पहुंचकर उनका पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।