लातेहार: जुबली चौक के पास आधे घंटे से जाम, भीषण गर्मी में लोग परेशान
लातेहार : जिला मुख्यालय के जुबली चौक के पास मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे से लंबा जाम लगा हुआ है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रचंड गर्मी के बीच जाम में फंसे राहगीर, स्कूली बच्चे और वाहन चालक बेहाल नजर आए। बताया जा रहा है कि वाहनों का अत्यधिक दबाव और अव्यवस्थित यातायात के कारण यह स्थिति बनी है। लोगों ने प्रशासन से जल्द जाम हटाने क