बिसवां: रतन गंज में शारदा नदी से जल भरकर कलश यात्रा के साथ विष्णु महायज्ञ एवं भव्य रासलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ
Biswan, Sitapur | Mar 27, 2026 बेहटा क्षेत्र के बेहड़ा सुमली गांव में स्थित मिश्र बाबा के स्थान पर सात दिवसीय चतुर्थ श्री विष्णु महायज्ञ एवं भव्य रासलीला महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश शोभायात्रा के साथ की गई, जिसमें क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जल कलश रातनगंज स्थित शारदा नदी से भरे गए।