दमोह: आचार्य विद्यासागर जी की दीक्षा दिवस स्मृति में जैन मिलन ने सन्मति सिटी में किया पौधारोपण, आमजन से की वृक्षारोपण की अपील
Damoh, Damoh | Jul 19, 2026 दमोह में जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा ने आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के मुनि दीक्षा दिवस की स्मृति में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत सनमति सिटी परिसर में पौधारोपण किया। महावीर प्रार्थना के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने पौधारोपण को समय की आवश्यकता बताते हुए पौधों के संरक्षण पर जोर दिया।