चित्रकूट सरधुवा थाना क्षेत्र के चांदी घाट में बालू खनन के लिए खोदे गुए गड्ढे में डूबने से किशोर की मौत परिजनों में मचा कोहराम मामला चित्रकूट जनपद के सर धुवा थाना क्षेत्र के चांदी घाट यमुना नदी का आज शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजे का है जहां ठेकेदार द्वारा बालू खनन के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से 10 वर्षीय किशोर की मौत हो गई घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया मृतक किशोर कल्लू पुत्र शिवशंकर के परिजनों ने बताया कि कल्लू पड़ोसी 4 बच्चों के साथ यमुना नदी नहाने चांदी घाट जा रहे थे तभी घाट जाने वाले रास्ते में बालू खनन करने वाले ठेकेदार शिवचंद्र त्रिपाठी द्वारा बालू खनन के लिए जेसीबी से गड्ढा खोद किया गया था जिसमें कल्लू नहाने लगा और डूब गया वहीं साथ में बच्चों द्वारा मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई पर जब तक परिजन और आस पास के लोग मौके पर पहुंचकर कल्लू को गड्ढे से बाहर निकाल पाते तब तक कल्लू की मौत हो चुकी थी वहीं कल्लू की मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल वहीं सूचना मिलते घटना स्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है