नौगांव: थाना नौगांव पुलिस ने 10 साल पुराने मारपीट मामले में ₹4000 के इनामी वारंटी को किया गिरफ्तार
नौगांव थाना पुलिस के द्वारा 19 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे वर्ष 2015 के मारपीट के प्रकरण में फरार 4000 रुपए के इनामी आरोपी गोपी राजपूत पिता शिवदयाल राजपूत निवासी ग्राम मानपुरा थाना नौगांव को गिरफ्तार किया। वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।