बांधवगढ़: पुराना बस स्टैंड पर विवाद के बाद मारपीट, गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज
उमरिया शहर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीरज केशरवानी एवं सूरज केशरवानी निवासी पुराना बस स्टैंड के पास उमरिया की शिकायत पर आशीष गुप्ता, छोटेलाल गुप्ता एवं सुमन गुप्ता, निवासी पुराना बस स्टैंड उमरिया के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।