गाज़ीपुर: गाजीपुर में बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाई गई, कांग्रेस नेताओं ने उनके विचारों पर चलने का लिया संकल्प
गाजीपुर में भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती बड़े श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। सकलेनाबाद स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबू जगजीवन राम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों और आदर्शों को याद किया।