औरैया के बिधूना से बड़ी खबर: सीएससी संचालक से मारपीट और 10 लाख रुपये की लूट का आरोप
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के बंथरा बाजार के पास गुरुवार रात एक सीएससी संचालक और उनके भाई पर कार सवार युवकों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने उनकी बाइक में टक्कर मारकर लाठी-डंडों से मारपीट की और लगभग 10 लाख रुपये नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
घटना का विवरण:
पुसौली गांव निवासी भूपेंद्र सिंह अपने भाई देवेंद्र उर्फ शिवम के साथ बंथरा बाजार में सेंट्रल बैंक की सीएससी शाखा चलाते हैं। गुरुवार रात करीब 8 बजे जब दोनों भाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी पुसौली रोड पर स्कूल के पास कार सवार चार युवकों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक से गिरने के बाद आरोपियों ने दोनों भाइयों से मारपीट की, जिसमें देवेंद्र के सिर पर गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बिधूना सीएचसी में भर्ती कराया।
पुलिस जांच में पुराना विवाद आया �