लखनपुर: ग्राम लोसगी में पति-पत्नी ने गांव की एक महिला के साथ गाली-गलौज कर की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोडगी में पति-पत्नी ने गांव के ही एक महिला के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किया है। वहीं घायल महिला बबली रजक पति सुनील रजक उम्र 21 वर्ष में गांव के ही पार्वती धोबी पति छोटू धोबी के खिलाफ लखनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है।लखनपुर पुलिस पति-पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।